
फोटो इंटरनेट के सौजन्य से
✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन
📰:-जालंधर के पीएपी चौक के पास ई-रिक्शा ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक का अगला हिस्सा अलग हो गया और बाइक सवार जख्मी हो गया। बाइक सवार को मामूली चोटे आई है और उनका मोबाइल भी चकनाचूर हो गया।।
*बिना इंडिकेटर दिए मोड़ी ई -रिक्शा*
हादसे को अंजाम देने वाले ई रिक्शा चला रहे युवक ने बिना इंडिकेटर दिए या कोई इशारा किए गाड़ी मोड़ दी जिससे हादसा हो गया।
*बाइक सवार हुआ चोटिल*
पीड़ित मनोज कुमार ने बताया कि उसकी रामा मंडी क्षेत्र में मिलिट्री बोर्ड बनाने का काम है, मैं अपने काम से वापस घर बस्ती पीर दाद की ओर रहा था, रास्ते में वीआईपी चौक के पास बिना इंडिकेटर दिए आ रही ई रिक्शा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह गिर गए और उन्हें सिर पैर में मामूली चोटें आई हैं। उनकी बाइक का अगला हिस्सा भी टूट कर अलग हो गया है। पीड़ित मनोज ने पुलिस में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




