
✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन
📰:-जालंधर में मॉडल हाउस स्थित घई स्वीट्स पर उस समय हंगामा हो गया जब बच्चे को दी की गई कोल्ड ड्रिंक की बोतल में से कीड़ा निकल आया जिस पर परिवार ने दुकान पर हंगामा खड़ा कर दिया। जानकारी देते हुए सागर निवासी कमल विहार बस्ती पीरदाद ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घई रेस्टोरेंट पर खाना खाने के लिए आए थे, जहां पर उन्होंने अपने बच्चे के लिए कोल्ड ड्रिंक ऑर्डर की। ऑर्डर पर बच्चे को दी गई कोल्ड ड्रिंक की बोतल में से कीड़ा निकल आया, जिसकी उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जो कि तेजी से वायरल हो गई। रेस्टोरेंट पर लोग इकट्ठा हो गए और वहां अफरा तफरी मच गई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की रेस्टोरेंट वाले अपने ग्राहकों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे है, इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए। सागर का कहना था कि बोतल चाहे कंपनी से आती है पर दुकानदार का फर्ज बनता है कि वह चेक करके दूसरे को दे। दूसरी और रेस्टोरेंट के मालिक विनीत घई का कहना था कि 2 साल पहले भी ऐसे ही बोतल में से कुछ निकला था। तब इसकी शिकायत कंपनी को की गई थी तो कंपनी ने करवाई करने का आश्वासन जताया था। विनीत ने कहा है कि वह इस गलती को दोबारा नहीं होने देंगे और अगली बार से ग्राहक को सामान पूरा चेक करके दिया जाएगा।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




