
✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
📰:-पंजाब के जालंधर और लुधियाना में पेट्रोल-डीजल को लेकर लोगों में अचानक हलचल देखने को मिली। सरकार की तरफ से बार-बार कहा जा रहा है कि पेट्रोल की कमी नहीं है। बावजूद इसके कई जगह लोगों की भीड़ पेट्रोल पंपों पर लग गई,श और उन्हें अस्थायी तौर पर बंद करना पड़ा। जालंधर में बीएमसी चौक के पास एक पेट्रोल पंप पर स्टॉक खत्म होने के कारण पंप बंद करना पड़ा। वहीं लुधियाना में भी भारत नगर चौक के पास पेट्रोल खत्म होने की खबर सामने आई। इसके बाद कुछ जगहों पर सिर्फ गाड़ियों में ही तेल दिया जा रहा है, कैनी में देने पर रोक लगा दी गई है।
अमृतसर में भी सुबह से ही लोगों की भीड़ पेट्रोल पंपों पर देखी गई। हालांकि पेट्रोल डीलर्स का कहना है कि तेल की कोई कमी नहीं है, लोग जरूरत से ज्यादा भरवा रहे हैं, जिससे दिक्कत आ रही है। मोहाली और पठानकोट में फिलहाल हालात सामान्य बताए जा रहे हैं। चंडीगढ़ में एहतियात के तौर पर ड्रम में डीजल देना बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि घबराएं नहीं और जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल भरवाएं।
सरकार की ओर से भी साफ किया गया है कि तेल की कोई कमी नहीं है और सप्लाई सामान्य है। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




