Home » धर्म » रामनवमी पर्व को लेकर श्री बजरंगबली वेलफेयर सोसायटी ने निकाले सुंदर स्वरूप, गूंजे जयकारे 📢

रामनवमी पर्व को लेकर श्री बजरंगबली वेलफेयर सोसायटी ने निकाले सुंदर स्वरूप, गूंजे जयकारे 📢

✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन 

📰:-जालंधर में रामनवमी पर्व को लेकर श्री बजरंगबली वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से शोभायात्रा में बालाजी के सुंदर स्वरूप निकाले गए। इस शोभायात्रा में समिति ने 7 सुंदर स्वरूप निकाले, जिसमें खाटू श्याम जी, कृष्णा जी, महाकाल महाराज, हनुमान जी और मेहंदीपुर बालाजी के सुंदर स्वरूप शामिल थे। हर बार की तरह प्रिंस ढोल ताशा ग्रुप ने अपना अहम योगदान दिया। सारे भक्त उनके ढोल ताशा की थाप पर खूब झूमे। समिति ने देवी तालाब मंदिर से स्वरूप निकाले और शोभायात्रा में वहीं से शामिल हुए। समिति के सभी भक्तों ने शोभायात्रा में खूब धूम मचाई और बालाजी के साथ खूब नाचे। इस अवसर पर समिति के प्रधान ध्रुव नय्यर, पारस राजपाल, ऋषि राजपाल, केतन खन्ना, वासु बेरी, आर्यन शर्मा, अभि राजपाल, पियूष नय्यर, जतिन, उदयाशं नागपाल, कृष्णा राजपाल, शौर्य अरोड़ा, देव अरोड़ा, गोपी राजपूत,प्रतीक घई , मन्नत, पीयूष जासवाल, पारस सेठ,अर्णव, कृष्णा गांधी, लकी सहित अन्य भक्तों ने बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त किया और खूब उनके साथ झूमे।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल