Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » देवी तालाब मंदिर में श्रद्धालु का मोबाइल चोरी, सीसीटीवी में कैद घटना 📢

देवी तालाब मंदिर में श्रद्धालु का मोबाइल चोरी, सीसीटीवी में कैद घटना 📢

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

📰:-नवरात्रि के दौरान श्री देवी तालाब मंदिर में एक श्रद्धालु का मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार रात की है, जब पीड़ित प्रसाद लेने के लिए लाइन में खड़ा था। भीड़ का फायदा उठाकर किसी अंजान व्यक्ति ने उसकी जेब से मोबाइल निकाल लिया। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, संतोकपुरा के निवासी सागर ने बताया कि उसके पिता रोमी परिवार के साथ मंदिर में माथा टेकने गए थे। कीर्तन के बाद जब वे प्रसाद लेने के लिए लाइन में लगे, तभी पीछे खड़े एक शख्स ने मौका देखकर उनकी जेब से मोबाइल निकाल लिया और वहां से निकल गया। उस समय किसी को चोरी का अंदाजा भी नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि चोरी हुए मोबाइल की कीमत करीब 40 हजार रुपये है। परिवार ने मौके पर मौजूद पुलिस टीम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी, जिसमें एक व्यक्ति चोरी करते साफ नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल