Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह डेरा सचखंड बल्लां में हुए नतमस्तक 📢

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह डेरा सचखंड बल्लां में हुए नतमस्तक 📢

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

प्रदेश की खुशहाली और तरक्की के लिए की अरदास

📰:-जालंधर, 25 मार्च: पंजाब के प्रवासी भारतीय मामलों और जेल मंत्री डॉ. रवजोत सिंह आज डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक हुए और प्रदेश की खुशहाली व तरक्की के लिए अरदास की।

इस मौके पर संत निरंजन दास जी से आशीर्वाद लेने के बाद कैबिनेट मंत्री ने उनके साथ डेरा सचखंड बल्लां के पास बनने वाले श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र को लेकर भी विचार-विमर्श किया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह केंद्र श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की गुरु जी की आध्यात्मिक और सामाजिक विरासत को संभालने और उसका प्रचार-प्रसार करने की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि यह केंद्र गुरु जी के संदेश को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने इस मौके पर डेरा सचखंड बल्लां द्वारा समाज की भलाई के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल