Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने नई दाना मंडी की अप्रोच रोड का किया उद्घाटन 📢

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने नई दाना मंडी की अप्रोच रोड का किया उद्घाटन 📢

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

कहा,मंडी के आढ़तियों और दुकानदारों की प्रमुख मांग पूरी हुई, आने वाले गेहूं के सीजन में किसानों को भी होगी सुविधा.

पंजाब सरकार बुनियादी ढांचे के विकास पर दे रही है विशेष ध्यान : मोहिंदर भगत

📰:-जालंधर, 25 मार्च : बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देते हुए पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने आज स्थानीय नई दाना मंडी की अप्रोच रोड का उद्घाटन किया। 

इस अवसर पर संबोधन करते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 600 फीट लंबी और 20 फीट चौड़ी इस अप्रोच रोड पर 14.97 लाख रुपये का खर्च आया है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बन जाने से जहां मंडी के आढ़तियों और दुकानदारों की प्रमुख मांग पूरी हुई है, वहीं आने वाले गेहूं के सीजन के दौरान किसानों को अपनी फसल मंडी तक लाने-ले जाने में आसानी होगी।

श्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों और व्यापारियों को जरूरी सभी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है और आने वाले दिनों में और भी विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, ‘आप’ नेता दिनेश ढल्ल, मार्किट कमेटी चेयरमैन गुरपाल सिंह मांगेकी, मार्किट कमेटी जालंधर शहर के सचिव रुपिंदर सिंह, जिला मंडी अधिकारी अरविंदर सिंह, पंजाब मंडी बोर्ड के एक्शन मंदीप सिंह, एस.डी.ओ. अवतार सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल