✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन
📰:- जालंधर में रामनवमी को लेकर शोभायात्रा आज बड़ी धूमधाम से निकाली जा रही है। यह शोभायात्रा सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर से 1:00 बजे शुरू हुई और अलग-अलग स्थानों से होते हुए देवी तालाब मंदिर में आरती के साथ संपन्न होगी। शोभायात्रा को लेकर पूरे शहर के रास्तों के रूट डायवर्ट कर दिए हैं। जालंधर के मेन चौक जिसमें भगत सिंह चौक, माई हीरा गेट, ज्योति चौक, पटेल चौक, दोआबा चौक, सहित सभी चौको के रास्ते बंद कर दिए गए हैं, जहां से शोभा यात्रा ने गुजरना है। रामनवमी पर्व को लेकर हर साल शोभा यात्रा निकाली जाती है। इस शोभा यात्रा का आयोजन दैनिक सवेरा के मुख्य संपादक शीतल विज और उनके भाई राजेश विज की अगुवाई में होता है। इस शोभा यात्रा में हर साल की तरह सुंदर झांकियां और बालाजी के स्वरूप निकलेंगे।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




