Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » मध्य प्रदेश से गिरफ्तार हुआ फरार विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा 📢

मध्य प्रदेश से गिरफ्तार हुआ फरार विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा 📢

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

📰:-बीते काफी समय से फरार चल रहे सनौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पुलिस ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर के पास से गिरफ्तार किया है। पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि विधायक पठानमाजरा के खिलाफ पटियाला के सिविल लाइन थाना में एक महिला की शिकायत के आधार पर शारीरिक शोषण के गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस ने हरियाणा के एक गांव में भी छापेमारी की, लेकिन वह वहां से बच निकलने में सफल रहे।क्षफरारी के दौरान पठानमाजरा सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो साझा करते रहे, जिससे यह आभास हो कि वे विदेश में हैं। हालांकि, पुलिस की तकनीकी जांच और गुप्त सूचनाओं के आधार पर उनकी लोकेशन मध्य प्रदेश में ट्रेस कर ली गई। एसएसपी के मुताबिक, पटियाला पुलिस की विशेष टीम ने ग्वालियर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि उनके साथ तीन और साथी भी गिरफ्तार हुए हैं। फिलहाल उन्हें पटियाला लाया जा रहा है, जहां अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ की जाएगी।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल