Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » पी.एम.सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए किसान आई.डी. बनाना अनिवार्य : मुख्य कृषि अधिकारी 📢

पी.एम.सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए किसान आई.डी. बनाना अनिवार्य : मुख्य कृषि अधिकारी 📢

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

किसान आई.डी. के लिए नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटरों पर करवाई जा सकती है रजिस्ट्रेशन

📰:- जालंधर, 24 मार्च : मुख्य कृषि अधिकारी डा. जसविंदर सिंह ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे किसानों द्वारा एग्रीस्टैक के तहत ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्टर होकर फार्मर आई.डी. बनाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जिन किसानों की किसान आई.डी. बनी होगी, भविष्य में उन्हीं किसानों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि जो किसान इस योजना के तहत लाभ प्राप्त कर रहे है, वह अपनी आई.डी. नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सी.एस.सी.) पर जाकर बनवा सकते है।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा किसानों का डेटाबेस तैयार किया जा रहा है ताकि किसानों को डी.बी.टी. के माध्यम से सरकारी सुविधाओं का लाभ पारदर्शी ढंग से सीधा उनके खातों में ट्रांसफर किया जा सके। उन्होंने बताया कि भविष्य में योजना का लाभ लेने के लिए किसानों द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। उन्होंने किसानों से अपील की कि बिना किसी देरी के अपना आधार कार्ड और जमीन की फर्द लेकर नजदीकी सी.एस.सी. सेंटर पहुंचकर अपनी रजिस्ट्रेशन करवाना यकीनी बनाएं।

उन्होंने यह भी बताया कि किसानों की सुविधा के लिए कृषि और किसान भलाई विभाग द्वारा सी.एस.सी. के सहयोग से गांव स्तर के कैंप भी लगाए जा रहे है, जहां किसान अपनी रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन के बाद प्रत्येक लाभपात्री किसान को विशिष्ट किसान आई.डी. जारी की जाएगी और इस आई.डी. के माध्यम से किसान के मौजूदा पी.एम. किसान खाते को लिंक किया जाएगा, जिससे किसान की पहचान और जमीन रिकॉर्ड की तस्दीक करना आसान हो जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि किसान आई.डी. संबंधी कोई भी जानकारी संबंधित ब्लॉक के ब्लॉक कृषि अधिकारी से संपर्क करके ली जा सकती है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल