
✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन
📰:- जालंधर: शहर की एक मशहूर सोया ट्रीट शॉप उस समय विवादों में घिर गई, जब एक ग्राहक को खरीदे गए सोया पनीर में बाल मिलने का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, ग्राहक ने घर जाकर जब पैकिंग खोली तो पनीर में बाल देखकर वह हैरान रह गया।
इसके बाद ग्राहक तुरंत दुकान पर शिकायत करने पहुंचा, लेकिन आरोप है कि दुकानदार ने माफी मांगने के बजाय बहसबाजी शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते वहां हंगामा खड़ा हो गया।
पीड़ित ग्राहक वनी ने आरोप लगाया कि दुकानदारों ने न सिर्फ गलत भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उनके साथ बदतमीजी भी की। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।
ग्राहक ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच की जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से ग्राहकों की सेहत को खतरा हो सकता है और इससे बीमारियां फैलने का भी डर बना रहता है।
Author: Satyamm safri
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥












