Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » सुसाइड केस ने लिया बड़ा मोड़: DM की मौत के बाद भुल्लर की गिरफ्तारी, आज पेशी 📢

सुसाइड केस ने लिया बड़ा मोड़: DM की मौत के बाद भुल्लर की गिरफ्तारी, आज पेशी 📢

इंटरनेट के सौजन्य से

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन

अमृतसर | 24 मार्च

📰:- पंजाब में वेयरहाउस के जिला मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा की मौत मामले में लगातार नए खुलासे सामने आ रहे हैं। आत्महत्या के दो दिन बाद अब मामले में कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है।

अमृतसर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पट्टी के विधायक और पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को आज अमृतसर कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, मृतक का पोस्टमार्टम भी आज ही किया जाएगा, जिसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इससे पहले, मृतक का शव अमृतसर के EMC अस्पताल में रखा गया था, जिसे अब पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है। शव को देखने के लिए परिजन भी अस्पताल पहुंचे। 

मृतक की मां की ओर से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में मांग की गई है कि पोस्टमार्टम PGI या AIIMS के डॉक्टरों के पैनल से कराया जाए, ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके और आरोपियों के खिलाफ मजबूत कानूनी कार्रवाई हो सके। बताया जा रहा है कि शनिवार को गगनदीप सिंह रंधावा ने सल्फास निगल लिया था, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से ही मामला संवेदनशील बना हुआ है और पुलिस जांच जारी है।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल