Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » कैबिनेट मंत्री ने जालंधर के सरकारी स्कूलों के 25 विद्यार्थियों को स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के दौरे के लिए अहमदाबाद रवाना किया 📢

कैबिनेट मंत्री ने जालंधर के सरकारी स्कूलों के 25 विद्यार्थियों को स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के दौरे के लिए अहमदाबाद रवाना किया 📢

विद्यार्थियों को नई दिशा प्रदान करेगी इसरो के प्रमुख केंद्र की यात्रा : मोहिंदर भगत

कहा, पंजाब सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाए

सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर, 23 मार्च : पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 25 होनहार विद्यार्थियों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख केंद्र स्पेस एप्लीकेशन सेंटर, अहमदाबाद के दौरे के लिए रवाना किया।

इस मौके पर उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास) जसबीर सिंह भी मौजूद थे।

स्थानीय रेड क्रॉस भवन से 7वीं, 9वीं और 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को रवाना करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इसरो जैसी संस्थाओं के दौरे से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यह शैक्षणिक यात्रा उनके भविष्य को नई दिशा देगी।

श्री भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने न केवल शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है, बल्कि सरकारी स्कूलों को अत्याधुनिक सुविधाओं से भी लैस किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया गया है, जिसके चलते आज सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें इस यात्रा का पूरा लाभ उठाने और अधिक से अधिक ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में ऐसी यात्राएं बहुत लाभदायक होती हैं, जो विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन को नया मोड़ दे सकती हैं।

उन्होंने इस बात पर भी खुशी व्यक्त की कि जालंधर जिले में स्कूल ऑफ एमिनेंस फिल्लौर और आदमपुर में अत्याधुनिक स्पेस लैब स्थापित की गई हैं। उन्होंने कहा कि इन लैब्स के माध्यम से विद्यार्थी अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे और भविष्य में अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनकर अपने जिले, राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि इन विद्यार्थियों में 15 लड़कियां और 10 लड़के शामिल हैं।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. गुरिंदरजीत कौर, उप जिला शिक्षा अधिकारी राजीव जोशी, सचिव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी सुरजीत लाल और शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल