Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर में पीआरटीसी कर्मियों का प्रदर्शन, राज्य सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा 📢

जालंधर में पीआरटीसी कर्मियों का प्रदर्शन, राज्य सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा  📢

सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर में पीआरटीसी कर्मियों ने राज्य सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर मोर्चा निकाला है। कर्मियों द्वारा विशाल गेट रैली का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन को लेकर कर्मियों द्वारा कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की है ताकि उन्हें भी सहुलताएं मिल सके जिसके लिए वह परेशान हो जाते हैं। इस प्रदर्शन का मुख्य कारण किलोमीटर स्कीम के तहत जारी किए गए टेंडर को रद्द करवाना भी है। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर सड़क पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं पूरा करती तो इस आंदोलन को और भी बढ़ावा दिया जाएगा जिससे सरकार को भारी नुकसान होगा। उन्होंने किलोमीटर स्कीम के तहत जानकारी देते हुए कहा इस स्कीम से सिर्फ बस कंडक्टरों को ही फायदा होगा। इस बारे में सरकार से कई अहम बैठकें भी हो चुकी है पर इससे कोई लाभ नहीं मिल पाया। रैली में पहुंचे कर्मचारियों ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांगें ना पूरी करने को लेकर प्रदर्शन जारी रखने को कहा।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल