Home » धर्म » श्री बालाजी के स्वरूपों का होली और आतिशबाजी से जोरदार स्वागत 📢

श्री बालाजी के स्वरूपों का होली और आतिशबाजी से जोरदार स्वागत  📢

 

शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन

श्री बजरंगबली वेलफेयर सोसायटी की तरफ से लाए गए श्री मेहंदीपुर बालाजी और श्री महाकाल महाराज के नए स्वरूपों का होली और आतिशबाजी से दमदार स्वागत किया गया। कुछ दिन पहले समिति की तरफ से पानीपत से श्रिंगार होकर लाए गए बालाजी के पावन स्वरूपों का फूलों की वर्षा से जोरदार स्वागत किया गया था उस मौके पर समिति के प्रधान ध्रुव नय्यर का कहना था कि अगले दिनों में समिति के लिए कुछ आश्चर्यचकित होने वाला है। 22 मार्च रविवार को वह अपनी सोसाइटी में दो नए सुंदर स्वरूप, एक श्री मेहंदीपुर बालाजी और दूसरे श्री महाकाल महाराज को लेकर आए। भक्तों की तरफ से जब सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर मैं आए दोनों स्वरूपों का होली और आतिशबाजी से दमदार स्वागत किया गया। समिति द्वारा स्वरूपों के साथ शानदार फेरी निकाली गई, यह फेरी देवी तालाब मंदिर से होते हुए आकाश कॉलोनी जाकर समाप्त हुई। महाकाल महाराज के स्वरूप को हाथी पर और मेहंदीपुर बालाजी को घोड़े पर ले जाया गया। फेरी में दर्शन करने आई संगत ने पुष्प वर्षा की। इस फेरी में आजाद नासिक ढोल अंबाला ने भी खूब अपना योगदान दिया। सभी भक्त नासिक ढोल की थाप पर खूब झूमें। सभी भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। आकाश कॉलोनी में फेरी की समाप्ति के बाद हनुमान जी का संकीर्तन करवाया गया जिसमें मशहूर गायक दीपक सरगम जी द्वारा भजन गाए गए, उनके गाए भजनों पर सभी भक्त झूम उठे। आरती के साथ कीर्तन की समाप्ति हुई और बालाजी का लंगर अटूट वितरित किया गया।इस शुभ अवसर पर समिति के प्रधान ध्रुव नय्यर, पारस राजपाल, ऋषि राजपाल, केतन खन्ना, वासु बेरी, उदय भंडारी, कृष्णा राजपाल,अभि राजपाल, दक्ष बहल, लकी, शौर्य अरोड़ा,देव अरोड़ा,आर्यन महेंद्रु , कार्तिक सहित अन्य भक्त मौजूद रहे।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल