सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
📰 जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस और सोनू खत्री गैंग के गुर्गे के बीच गोलियां चली। पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात सोनू खत्री गैंग के गुर्गे कुलदीप सिंह उर्फ ‘गोपा’ को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह मुठभेड़ जालंधर के जमशेर डेयरी रोड/फोलड़ीवाल इलाके में हुई, जहां पुलिस को पहले से उसके मौजूद होने की पुख्ता सूचना मिली थी। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गोपा को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था। जैसे ही पुलिस टीम ने उसे घेरने की कोशिश की, उसने खुद को बचाने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान गोपा के बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया और मौके पर ही काबू कर लिया गया।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी होशियारपुर का रहने वाला है. और उस पर 17-18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह सोनू खत्री गैंग से जुड़ा हुआ है और फगवाड़ा में सुधीर स्वीट शॉप पर हुई फायरिंग में भी शामिल रहा है, जिसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी। मौके से पुलिस ने एक स्प्लेंडर बाइक और दो पिस्तौल बरामद की हैं। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान कुल 8 से 10 राउंड फायरिंग हुई, जिनमें से 2 बार फायरिंग आरोपी द्वारा की गई। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच जारी है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




