Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » खरड़ में युवती की मौत बनी रहस्य: दोस्त के घर गई, अगली सुबह मिली लटकी— पढ़ें क्या है सच्चाई?” 📢

खरड़ में युवती की मौत बनी रहस्य: दोस्त के घर गई, अगली सुबह मिली लटकी— पढ़ें क्या है सच्चाई?” 📢

सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

📰:-मोहाली के खरड़ इलाके में एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए, जानकारी के अनुसार, युवती जालंधर की रहने वाली थी और अपने जान-पहचान वाले युवक से मिलने के लिए खरड़ आई हुई थी।

बताया जा रहा है कि युवती बीते कुछ समय से उक्त युवक के साथ संपर्क में थी। 19 मार्च की रात वह युवक के घर पहुंची, लेकिन अगले ही दिन सुबह उसका शव कमरे के अंदर पंखे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों का आरोप है कि यह महज आत्महत्या का मामला नहीं है। उनका कहना है कि दोनों के बीच कुछ समय से तनाव चल रहा था और युवक ने युवती को मानसिक रूप से परेशान किया, जिसके चलते यह घटना हुई। वहीं, आरोपी पक्ष ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया। मृतका की पहचान जालंधर के हरदयाल नगर की रहने वाली अनामिका के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन जांच जारी है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल