
अमेरिका से प्रेरित डिजाइन, घर बना चर्चा का केंद्र
शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर के किशनपुरा इलाके में एक NRI द्वारा बनाया गया अनोखा घर इन दिनों लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दरअसल, अमेरिका में रहने वाले बिजनेसमैन गुरजीत सिंह मठारू ने अपनी कोठी की चौथी मंजिल पर ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ की प्रतिकृति बनवाई है, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं।
गुरजीत सिंह पिछले करीब 26 वर्षों से अमेरिका में रह रहे हैं और वहां उनका कंस्ट्रक्शन का कारोबार है। उन्होंने बताया कि अमेरिका में काम के दौरान उन्हें यह आइडिया आया था, क्योंकि वहां लोग ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ के साथ फोटो खिंचवाना काफी पसंद करते हैं।
इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने जालंधर स्थित घर में भी यह खास संरचना बनवाने का फैसला किया। घर की छत पर न केवल ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ बनाई गई है, बल्कि आसपास अमेरिकी झंडे भी लगाए गए हैं, जो इसे और आकर्षक बनाते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अनोखी कलाकृति को देखने के लिए हर दिन काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और इसके साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। गुरजीत सिंह का मानना है कि विदेशों में इस तरह की कलाकृतियों का अलग ही आकर्षण होता है, जिसे लोग बेहद पसंद करते हैं।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




