Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बी.एस. सी. आई.टी. के पांचवें सेमेस्टर में नेहा प्रथम 📢

बी.एस. सी. आई.टी. के पांचवें सेमेस्टर में नेहा प्रथम 📢

एम.एस. सी. आई.टी. के तीसरे सेमेस्टर में दीपक कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर, 20 मार्च: निदेशक-कम -जिला रक्षा सेवा कल्याण अधिकारी कमांडर बलजिंदर सिंह विर्क (सेवानिवृत्त) ने बताया कि जिला रक्षा सेवा कल्याण कार्यालय द्वारा पंजाब सरकार के अधीन संचालित गवर्नमेंट कॉलेज सैनिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, जालंधर के बैचलर ऑफ साइंस इन आई.टी (बी.एस. सी. आई.टी. ) के पांचवें सेमेस्टर और मास्टर ऑफ साइंस इन आई.टी (एम.एस. सी. आई.टी.) के तीसरे सेमेस्टर के परिणाम उत्कृष्ट रहे है।

 

उन्होंने आगे बताया कि बी.एस. सी. (आई.टी) के पांचवें सेमेस्टर में नेहा ने 7.78 एस.जी.पी.ए. प्राप्त करके प्रथम स्थान और हरमन ने 7.04 एस.जी.पी.ए. प्राप्त करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार, मास्टर्स ऑफ साइंस इन आई.टी कोर्स के तीसरे सेमेस्टर में दीपक कुमार ने 8.00 एस.जी.पी.ए. के साथ प्रथम स्थान और नगीता ने 7.83 एस.जी.पी.ए. के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि यह संस्थान आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त है।

 

उन्होंने इन उत्कृष्ट परिणामों के लिए प्रिन्सिपल प्रो. हरजीत कौर (कंप्यूटर विभाग की विभागाध्यक्ष), प्रो. मनजीत कौर, प्रो. रवीना, सूबेदार मेजर हरजिंदर सिंह, अधीक्षक विकास कुमार तथा सभी कर्मचारियों और विद्यार्थियों को बधाई दी।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल