
सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
फगवाड़ा में होशियारपुर रोड स्थित सुधीर स्वीट शॉप पर फायरिंग करने वाले शूटर को पुलिस ने साथी सहित गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया की सीआइए स्टाफ के इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार कंबोज को गुप्त सूचना मिली थी की डीएवी फ्लाईओवर के नीचे दो अपराधिक किस्म के युवक खड़े हैं। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर रेड़ कर दोनों युवकों को दबोच लिया। युवकों के पास से 32 बोर के दो वेपन और गोलियां बरामद की गई है। उक्त युवकों की पहचान साजन गिल उर्फ गब्बर पुत्र हरप्रीत मसीही और दूसरे की पहचान हरप्रीत सिंह और हैप्पी पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी फोल्डी़वाल के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया है कि साजन गिल ने गैंगस्टर सोनू खत्री के कहने पर अपने साथियों को लेकर स्वीट शॉप पर फायरिंग की थी। गैंगस्टर सोनू ने अपने ही दोनों साथी साजन के साथ भेजे थे। साजन गैंगस्टर जोगा फोल्डीवाल, सोनू खत्री और रोहित गदारा का शूटर है। साजन के ऊपर थाना 6 में पहले भी कई मामले दर्ज है जबकि हरप्रीत के ऊपर कपूरथला मैं थाने में एक अपराधिक केस दर्ज है। फायरिंग करने के बाद तीनों शूटर अलग-अलग जगह फरार हो गए थे और कुछ दिनों के बाद अपने घर वापस लौट आए। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया किया कि वह तीनों गैंगस्टरों के कहने पर नशे और हथियारों की सप्लाई देने के लिए जाते थे जिनकी उन्हें कमीशन मिलती थी। पुलिस ने जब रिमांड़ लेकर सख्ती से पूछताछ की तो पता चला की गैंगस्टरों के कहने पर साजन और हरप्रीत उनके गैंग के सदस्यों को रहने के लिए पनाह देते थे, साथ ही उन्हें नशा और हथियार भी दिलाते थे जिनमें उन्हें अलग से पैसे मिलते थे। पुलिस का कहना था कि आरोपियों से पूछताछ करने के बाद हथियार और नशा तस्करों के लिंक भी सामने आ सकते हैं।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




