शिवम,रिपोर्टर,पीटीएन
जालंधर के आरटीओ ऑफिस में ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का सर्वर बंद होने से लोगों को बिना लाइसेंस का काम करवाए वापस लौटना पड़ा। लोग काफी ज्यादा परेशान दिखाई दिए। लोगों ने रोष जताया और कहा की दो-तीन घंटे लाइन में लगे रहने के बाद भी निराशा हाथ लगी है। काम करने वाले अधिकारी यह कहकर वापस भेज देते हैं कि अभी सर्वर डाउन है थोड़ी देर तक चलेगा। लाइसेंस बनवाने वाले आवेदक आरटीओ ऑफिस के कई चक्कर काट चुके हैं पर उनका काम नहीं हो पा रहा। न्यूजीलैंड से एक आवेदक ने कहा कि वे तीन-चार घंटे से लाइन में लगा रहा पर उसका काम नहीं हो पाया। जानकारी के मुताबिक आवेदक राहुल ने बताया कि वह न्यूजीलैंड से है। उसने आरोप जताते हुए कहा है कि की अधिकारी पहले जनरेटर बंद होने की बात कहते हैं कि फिर थोड़ी देर बाद कहते हैं कि सर्वर डाउन है। उनकी वापसी 28 मार्च को है जिसमें केवल 10 दिन बचे हैं और उन्होंने लाइसेंस लेट होने की आशंका जताई है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




