शिवम,रिपोर्टर,पीटीएन
जालंधर के जनता कॉलोनी इलाके में नकली पिस्तौल लेकर घूम रहे युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि उक्त युवक के पास पिस्टल थी। जब युवक से सवाल- जवाब किए गए तब उसने बहसबाजी करनी शुरू कर दी इस चीज को लेकर वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई ओर हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर एक की पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले जाया गया। शिकायत करते हुए लोगों ने कहा है कि की आए दिन युवक यहां पर घूमते रहते हैं और बहन बेटियों के साथ बदतमीजी भी करते हैं। जानकारी देते हुए एएसआई सुरजीत सिंह ने कहा है कि युवक से पूछताछ में पता लगा है कि युवक नागरा सैलून में काम करता है, और वे श्री आनंदपुर साहब होला मोहल्ला में गया था जहां से वह एयर पिस्टल खरीद कर लेकर आया था, जो पिस्टल उससे बरामद की गई वो नकली थी। नाबालिग होने की वजह से उस पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया और जांच में कुछ सामने न आने की वजह से उसे छोड़ दिया गया।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




