Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » अधिकारियों ने सुने व्यापारियों के मुद्दे, उचित समाधान का दिया भरोसा📢

अधिकारियों ने सुने व्यापारियों के मुद्दे, उचित समाधान का दिया भरोसा📢

 

 

सत्यम,रिपोर्टर,पीटीएन

पंजाब सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा और कारोबार के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध : इंदरवंश चड्ढा

 

जालंधर, 15 मार्च : पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन (एफ.सी.टी.) की पहल पर जालंधर कैंट के मिठ्ठापुर बाजार में व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण इंटरैक्टिव मीटिंग आयोजित की गई। इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को सुनना और संबंधित विभागों के साथ मिलकर उनके समाधान के लिए प्रयास करना था।

 

मीटिंग की अध्यक्षता जिला ट्रेडर्स कमीशन के चेयरमैन इंदरवंश चड्ढा ने की, जबकि विधानसभा ट्रेडर्स कमीशन के चेयरमैन नवनीत जुनेजा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। मिठ्ठापुर मार्किट के व्यापारियों ने बड़ी संख्या में मीटिंग में भाग लिया और अपने कारोबार से संबंधित विभिन्न मुद्दे अधिकारियों और कमीशन के सदस्यों के सामने रखे।

 

व्यापारियों द्वारा मार्किट में बुनियादी सुविधाएं, लाइसेंसिंग, टैक्सेशन, लेबर विभाग से जुड़े नियमों और उद्योग विभाग से संबंधित मुद्दे रखे गए। मीटिंग के दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों के मुद्दों को ध्यान से सुना और उचित समाधान का भरोसा दिलाया।

 

जिला ट्रेडर्स कमीशन के चेयरमैन इंदरवंश चड्ढा ने कहा कि पंजाब सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा और कारोबार के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ट्रेडर्स कमीशन का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल बनाना है ताकि व्यापारियों को पेश समस्याओं का समय पर समाधान किया जा सके।

 

विधानसभा ट्रेडर्स कमीशन के चेयरमैन नवनीत जुनेजा ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार व्यापारिक माहौल को और मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे अपनी सुझाव और समस्याएं खुलकर सामने रखें ताकि उन्हें संबंधित विभागों तक पहुंचाकर जल्द समाधान किया जा सके।

 

इस मौके पर एस.डी.एम.-जालंधर-1 नवदीप सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशासन की ओर से व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से जल्द से जल्द उचित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। मीटिंग में लेबर विभाग, उद्योग विभाग और एक्साइज व टैक्सेशन विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

 

इस मौके पर वार्ड इंचार्ज प्रिंस बग्गा, कमीशन के सदस्य हरजीत सिंह, हरनीत मधोक, आंचल, अनमोल खन्ना समेत अन्य प्रमुख शख्सियतें भी उपस्थित थी।

 

मीटिंग के अंत में व्यापारियों ने पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन और प्रशासन का धन्यवाद किया और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इस तरह की मीटिंगें होती रहेंगी, जिससे व्यापारियों और प्रशासन के बीच संवाद मजबूत होने के साथ व्यापारिक गतिविधियां और सुचारू बनेंगी।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल