सत्यम,रिपोर्टर,पीटीएन
जालंधर के दिलकुशा मार्केट में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जीएसटी विभाग की टीम ने एक मेडिकल दुकान पर छापेमारी की। मिली जानकारी के अनुसार “क्वालिटी मेडिसिन” नामक दुकान पर जीएसटी के अधिकारियों ने रेड कर कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि जीएसटी विभाग की टीम पुलिस के साथ जब मौके पर पहुंची तो अचानक हुई इस कार्रवाई को लेकर दुकानदारों में हलचल मच गई। फिलहाल अधिकारियों की तरफ से अभी इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




