
शिवम,रिपोर्टर,पीटीएन
जालंधर में पुलिस ने फिल्मी अंदाज में कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। घटना जालंधर फगवाड़ा रोड पर पटवारी ढाबे के पास की बताई जा रही है जहां आरोपी नशे की सप्लाई देने के लिए पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपित पटवारी ढाबे के पास नशा सप्लाई करने के लिए आ रहे हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को दबोचने के लिए पहुंची । जैसे ही पुलिस दोनों आरोपियों को अपनी गाड़ी में बिठाया वह पुलिस की गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया । पीछा करते हुए पुलिस ने दो राउंड फायर किए इस दौरान एक गोली कार के टायर पर लगी और दूसरी गोली कार के बॉडी पर लगी । पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है ।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




