
सत्यम ,रिपोर्टर ,पीटीएन
जालंधर में लंबा पिंड़ चौक फ्लाईओवर के पास भीषण सड़क हादसा वापर गया । घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई । मृतक की पहचान अरुण निवासी गुरु नानकपुरा के रूप में हुई है । जानकारी के अनुसार वेन्यू कार जो 130 की स्पीड से आ रही थी उसने बाइक में टक्कर मार दी। कार चालक टक्कर मार कर मौके से ही फरार हो गया । वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक सवार सही दिशा में आ रहा था। करीब 1 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची ओर उन्होंने शव को कब्जे में ले लिया । पुलिस का कहना है कि वे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है और जल्द ही कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फोटो इंटरनेट के माध्यम से
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




