Home » स्पोर्ट्स » शिवम दुबे की 8 गेंदों में 26 रन की तूफानी पारी, भारत का स्कोर 255 रन तक पहुंचा📢

शिवम दुबे की 8 गेंदों में 26 रन की तूफानी पारी, भारत का स्कोर 255 रन तक पहुंचा📢

शिवम रिपोर्टर पीटीएन 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं।
एक समय जब ईशान किशन और संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद थे, तब लग रहा था कि भारत का स्कोर 300 रन के पार पहुंच जाएगा। लेकिन ईशान किशन के आउट होने के बाद भारतीय टीम की पारी थोड़ी लड़खड़ा गई और लगातार विकेट गिरने लगे।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए शिवम दुबे ने अंत में तेजतर्रार पारी खेलते हुए सिर्फ 8 गेंदों में 26 रन बना डाले। दुबे ने आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड के गेंदबाज जिमी नीशम के खिलाफ 24 रन बटोर लिए, जिसमें दो छक्के और तीन चौके शामिल थे। उनकी इस विस्फोटक पारी की बदौलत भारत का स्कोर 255 रन तक पहुंच गया।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल