Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बरनाला में आशा वर्करों का प्रदर्शन, 24 हजार वेतन और पेंशन की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल📢

बरनाला में आशा वर्करों का प्रदर्शन, 24 हजार वेतन और पेंशन की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल📢

शिवम, रिपोर्टर पीटीएन

पंजाब के बरनाला में आज आशा वर्करों ने अपनी लंबे समय से चल रही मांगों को पूरा न किए जाने पर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने जो उनसे वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया गया।

आशा वर्करों का कहना है कि उनसे बहुत कम पैसों में काम करवाया जाता है। इस मौके पर उनका कहना था कि उन्हें कम से कम 24,000 रुपये प्रति महीना वेतन दिया जाना चाहिए। इसके अलावा सेवा मुक्त हो चुकी महिला कर्मचारियों को 5 लाख रुपये की पेंशन भी दी जानी चाहिए।

उन्होंने साफ शब्दों में सरकार को चेतावनी दी है कि अगर सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती, तो आने वाले दिनों में इस संघर्ष को और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल