Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » शनिवार को सोना-चांदी के नए दाम जारी, खरीदने से पहले जरूर पढ़ें📢

शनिवार को सोना-चांदी के नए दाम जारी, खरीदने से पहले जरूर पढ़ें📢

शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन

शनिवार को सोना और चांदी के दामों में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,64,500 रुपये दर्ज की गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,52,990 रुपये तक पहुंच गया है।

वहीं चांदी के दामों में भी काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज चांदी की कीमत 2,73,900 रुपये तक पहुंच गई है। सराफा बाजार में कीमतों में आए इस बदलाव पर कारोबारियों की नजर टिकी हुई है।

बताया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब सोने की कीमतों पर भी दिखाई देने लगा है। जंग की स्थिति के कारण दुबई में सोना काफी डिस्काउंट पर बिक रहा है। सप्लाई चेन प्रभावित होने के चलते कई ट्रेडर्स लंदन के ग्लोबल बेंचमार्क के मुकाबले 30% तक की छूट देने को तैयार हो गए हैं।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल