Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दादी और 10 साल की पोती की मौके पर मौत📢

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दादी और 10 साल की पोती की मौके पर मौत📢

सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन

जालंधर में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें दादी और उनकी 10 साल की पोती की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा में सवार सभी लोग नीचे गिर गए और कार उन्हें कुचलते हुए आगे निकल गई।

मृतकों की पहचान बुजुर्ग महिला शीतल शर्मा और उनकी 10 वर्षीय पोती माही शर्मा के रूप में हुई है। हादसे के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि टक्कर मारने के बाद भी कार चालक गाड़ी को तेज रफ्तार से भगाता रहा, लेकिन आगे जाकर उसकी कार एक पेड़ से टकरा गई। वहां मौजूद लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

जब मृतकों के परिजन और इलाके के लोग थाना बस्ती बावा खेल के बाहर पहुंचे, तो थाने के कर्मियों ने गेट को ताला लगा दिया। इसके बाद परिजनों और लोगों ने थाने के बाहर देर रात करीब 3 बजे तक विरोध प्रदर्शन किया।

मामला बढ़ने के बाद थाना प्रभारी बाहर आए और धरने पर बैठे लोगों को सख्त कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। इसके बाद रात करीब 3 बजे के बाद आरोपी का मेडिकल करवाया गया।

पुलिस ने परिजनों को इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल