
शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन
जालंधर शहर के जेपी नगर इलाके में इन दिनों लोगों को पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इलाके के कई घरों में नलों से गंदा पानी आ रहा है, जिससे स्थानीय निवासी काफी परेशान हैं।
लोगों ने इस संबंध में नगर निगम को शिकायत भी दर्ज करवाई। शिकायत के जवाब में निगम अधिकारियों का कहना है कि इलाके में नया ट्यूबवेल लगाए जाने के कारण फिलहाल यह समस्या आ रही है और इसे ठीक होने में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है।
हालांकि, लगातार गंदा पानी आने से इलाके के लोग काफी परेशान हो चुके हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने और समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




