Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » हर मोड़ पर पुलिस, हर गाड़ी की जांच, पुलिस दे रही 10 लाख रुपए, आखिर क्यों…📢

हर मोड़ पर पुलिस, हर गाड़ी की जांच, पुलिस दे रही 10 लाख रुपए, आखिर क्यों…📢

3 घंटे की सख्त नाकाबंदी: नशे और गैंगस्टरों पर बड़ा एक्शन

सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

नशे और गैंगस्टर खत्म करने के लिए पंजाब की पुलिस जगह-जगह नाकाबंदी कर रही है। गैंगस्टरों की सूचना देने वालों को 10 लख रुपए इनाम की घोषणा की है। पंजाब में नशे और अपराध पर लगाम कसने के लिए जालंधर देहाती पुलिस ने ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ और ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के तहत विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया। यह कार्रवाई सीनियर पुलिस कप्तान जालंधर (देहाती) हरविंदर सिंह विर्क के नेतृत्व में 5 मार्च को शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक जिले के विभिन्न स्थानों पर की गई।

 

इस दौरान थाना प्रभारियों (SHO) और पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में नाके लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की। पुलिस ने कई वाहनों को रोककर उनके दस्तावेज जांचे और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी। अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और आम लोगों को सुरक्षित माहौल प्रदान करना है।

 

इसके साथ ही रात के समय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में नाइट डोमिनेशन ऑपरेशन भी चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अपराधी गतिविधि या गैंगस्टरों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। ऐसी सूचना देने वाले को पंजाब सरकार की ओर से 10 लाख रुपये तक का इनाम दिया जाएगा और पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल