Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » होली के जश्न के बीच बिगड़ा माहौल पीपीआर मार्केट में जमकर हुआ हंगामा📢

होली के जश्न के बीच बिगड़ा माहौल पीपीआर मार्केट में जमकर हुआ हंगामा📢

शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन

जालंधर के पीपीआर मार्केट में होली के मौके पर दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि युवक हथियार लेकर लड़ने आ गए। मौके पर पहुंची थाना 7 की पुलिस ने हालात को काबू में किया और चार युवक को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया। सामने आए दृश्य में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी के हाथ में कृपाण पकड़ी हुई है जो कि युवकों के कब्जे से बरामद की गई । पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पीपीआर मॉल में कुछ युवकों की लड़ाई हो गई है। मौके पर पहुंच कर उन्होंने दोनों पक्षों को अलग किया और हथियार कब्जे में ले लिए। युवको से पूछताछ जारी है और दोनों पक्षों के बयान भी दर्ज कर लिए गए । दोनों पक्षों के बयानों पर आगे की बनती कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि एडीसीपी हरविंदर सिंह गिल खुद वहां मार्केट में मौजूद थे और हुलरबाजों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे। इस दौरान शराब पीकर हुड़दंग करने वालों की पुलिस पार्टी ने जांच की। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह होली शांतिपूर्वक ढंग से मनाए, त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

Satyamm safri
Author: Satyamm safri

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल