Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » जालंधर के स्कूल में 12 वीं की छात्रा की मौत, परिजनों ने लगाए स्टाफ पर गंभीर आरोप.📢

जालंधर के स्कूल में 12 वीं की छात्रा की मौत, परिजनों ने लगाए स्टाफ पर गंभीर आरोप.📢

शिवम, रिपोर्टर, जालंधर

जालंधर के थाना मकसूदां के अधीन आते गांव नूरपुर स्थित एक सरकारी स्कूल में 12 वीं कक्षा की छात्रा का शव स्कूल के साथ बने खाना बनाने की कमरे में पंखे से लटका मिला। छात्रा को स्कूल स्टाफ की तरफ से पठानकोट चौक के पास एक निजी अस्पताल दाखिल कराया गया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान खुशप्रीत पुत्री जरनैल सिंह निवासी गांव नूरपुर के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि उन्हें स्कूल की एक महिला अध्यापिका के नंबर से फोन आया था जिसमें बेटी खुशप्रीत पर चोरी का आरोप लगाया जा रहा था। इसके बाद परिवार ने स्कूल आने की बात कही। करीब 5 मिनट बाद इस नंबर से दोबारा फोन आया और बताया गया कि जिस लड़की ने टीचर के पर्स से पैसे चुराए थे, वह कोई और है और उसे पकड़ लिया गया है। इसके बाद खुशप्रीत के पिता मोहल्ले के एक दो लोगों को साथ लेकर स्कूल पहुंच गए,ज्ञजहां वह बेटी के शव को देखकर सदमे में आ गए। वहीं स्कूल स्टाफ का कहना है कि बच्चों के शोर मचाने से जब कमरे की तरफ गए तो एक कमरा अंदर से बंद था। जब दरवाजा खोला गया तब देखा की छात्रा का शव पंखे से लटका हुआ है। मौके पर तुरंत ही परिजनों को इसकी सूचना दी गई, साथ ही स्कूल स्टाफ से अस्पताल में मौजूद महिला अध्यापक ने कहा कि मुझे पैसे चोरी के मामले की जानकारी नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही थाना मकसूदां की पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । फिलहाल इस मामले की जांच हर तरीके से की जा रही है और स्कूल स्टाफ एवं परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत का असली कारण का खुलासा हो पाएगा।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल