Home » Uncategorized » जालंधर में स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी के मामले में पुलिस कमिश्नर का बड़ा बयान ….पढ़ें 📢

जालंधर में स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी के मामले में पुलिस कमिश्नर का बड़ा बयान ….पढ़ें 📢

जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के  बाद बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि 02-03-2026 को सुबह 7:00 से 9:00 बजे के करीब जालंधर शहर के 10 -12 स्कूलों को एक गुमनाम ईमेल आईडी से बम से स्कूलों को उड़ाने की धमकी भरी ईमेल प्राप्त हुई है। इसकी जानकारी जालंधर पुलिस को कंट्रोल रूम राही प्राप्त हुई। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने सूचना मिलते ही पुलिस टीमों को तुरंत मौके पर बुलाया गया जिसमें एंटी साबोटेज की टीमें , थानों के एस.एच.ओ , एसीपी माडल टाउन, एसीपी कैंट, एसीपी सेंट्रल और सारे एडीसीपी मौके पर मौजूद थे। सभी अधिकारी की निगरानी के अंदर हर स्कूल मैं कई टीमों की तरफ से एंटी साबोटेज चेक किया जा रहा है और ईमेल भेजने वाली आईडी की साइबर जांच जारी है। पुलिस की तरफ से स्कूल प्रबंधन का साथ लेकर स्थिति को काबू में कर लिया है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल