जालंधर के एसीपी परमिंदर सिंह सस्पेंडजालंधर
जालंधर के वरदान अस्पताल के बाहर गोली चलने के मामले में पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बड़ा एक्शन लेते हुए एसीपी परमिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस मामले मेंवरदान अस्पताल के डॉक्टर ने धमकियां मिलने की शिकायत एसीपी को दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते बेखौफआरोपितों ने वरदान अस्पताल के बाहर गोलियां चला दी। इसकी पुष्टि करते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि एसीपी परमिंदर सिंह को सस्पेंड किया गया है। फिलहाल विभाग की जांच की जा रही है उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




