पंजाब राजनीति में एक और बड़ा उलटफेर हुआ है। पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि उनके पास वडिंग को ‘बर्बाद’ करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं, लेकिन अब इसमें उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। नवजोत कौर ने कांग्रेस को ‘काबिल नेताओं की आवाज दबाने वाली’ पार्टी बताते हुए विदाई ली।
Navjot Kaur Sidhu quits Congress. Tweets, "... I have enough proofs to destroy you (Amarinder Singh Raja Warring) but I am not interested because I myself have quit Congress where no promising leader is heard..." pic.twitter.com/c89aNl0Y7g
— ANI (@ANI) February 1, 2026
बता दें कि नवजोत कौर को दिसंबर 2025 में ही पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया गया था। वजह थी उनकी विवादित बयानबाजी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद पाने के लिए ‘500 करोड़ रुपये का सूटकेस’ देना पड़ता है। पंजाब कांग्रेस के शहरी जिला प्रधान सौरव प्रधान बिट्टू ने भी उनके खिलाफ तीखे बयान दिए थे।
नवजोत कौर सिद्धू पेशे से डॉक्टर हैं और पंजाब की राजनीति में सक्रिय रही हैं। उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू भी कांग्रेस में प्रमुख चेहरा रहे हैं, लेकिन हाल के वर्षों में पार्टी से उनके रिश्ते उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं। यह घटना पंजाब की राजनीति में नए समीकरण बना सकती है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




