Home » राष्ट्रीय » एस.आई.आर. के तहत जिले में घर-घर सर्वेक्षण जारी 📢

एस.आई.आर. के तहत जिले में घर-घर सर्वेक्षण जारी 📢

राजसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल को सौंपा गणना फॉर्म

✍🏻शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन 

  • भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार चल रही मतदाता सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत जिले में बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओ.) द्वारा घर-घर सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसके तहत बी.एल.ओ. मतदाताओं को अपने विवरण की तस्दीक और जरूरी जानकारी भरने के लिए गणना (इन्यूमरेशन) फॉर्म उपलब्ध करवा रहे है।
  • इसी कड़ी में आज राज्यसभा सदस्य और प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल को संबंधित बी.एल.ओ. द्वारा इन्यूमरेशन फॉर्म सौंपा गया।
    जिक्रयोग्य है कि घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। 3 अगस्त 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी और 3 अगस्त 2026 से 2 सितंबर 2026 तक ड्राफ्ट मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दायर की जा सकेंगी। नोटिस चरण/दावों और आपत्तियों का निपटारा 3 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 1 अक्तूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूचीका अंतिम प्रकाशन होगा।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल