


✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन
📰:-जालंधर में रामनवमी पर्व पर रामनवमी उत्सव में कमेटी की तरफ से धूमधाम से शहर में शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु नतमस्तक हुए और भगवान श्री राम और बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। शोभायात्रा में कई समितियां ने बालाजी के सुंदर स्वरूप और भैरव बाबा के साथ शिरकत की। सभी समितियां बालाजी और भैरव बाबा के साथ ढोल ताशे और नासिक ढोल की धूम पर खूब झूमी ओर शोभा यात्रा में रौनक लगा दी। इस शुभ अवसर पर राम भक्तों ने स्टेज लगाएं ओर लंगर वितरित किया। हर जगह अलग-अलग तरह के लंगर लगाए गए। इस शोभायात्रा में शिवसेना नेता नरिंदर थापर, शेखा बाजार शॉपकीपर एसोसिएशन के प्रधान हरपाल सिंह, राजीव ढींगरा, पूर्व विधायक व सीपीएस केडी भंडारी, यूनाइटेड मीडिया क्लब के प्रधान सुक्रांत सफरी, यूनाइटेड मीडिया क्लब के महासचिव टिंकू पंडित, पंजाब प्रेस क्लब के जनरल मैनेजर जतिंदर पाल सिंह, पंजाब प्रेस क्लब के जनरल सेक्रेटरी राजेश थापा, रमेश गाबा, ज्योति प्रकाश सहित अन्य गणमान्यों ने इस शोभा यात्रा में शिरकत कर बालाजी और भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त किया। शोभायात्रा में काली माता, कृष्ण जी और शिव जी की सुंदर झांकियां पेश की गई। सभी भगवान के रूप धारण करने वाले कलाकारों ने भी बहुत अच्छी पेशकश दी। रामनवमी के पावन अवसर पर इस शानदार शोभायात्रा में सभी भक्तों ने खूब रौनक लगाई और झूमे। इस शोभायात्रा में सभी भक्तों को भगवान राम की भक्ति करने का और भाईचारा बनाने का संदेश दिया गया।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




