अंडर-14, 17 और 19 के लिए जिला जालंधर में अलग-अलग जगहों पर होंगे ट्रायल
✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
📍जालंधर, 2 अप्रैल:
📰:-खेल विभाग द्वारा सत्र 2026-27 के लिए स्पोर्ट्स विंग स्कूल (लड़के-लड़कियां) अंडर-14, 17 एवं 19 में होनहार डे-स्कॉलर खिलाड़ियों के दाखिले के लिए 4 अप्रैल 2026 से जिला जालंधर के विभिन्न स्थानों पर चयन ट्रायल करवाए जा रहे है।
जिला जलंधर के खेल ट्रायल संबंधी जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि एथलेटिक्स के चयन ट्रायल 4 से 5 अप्रैल को और कुश्ती के 4 एवं 6 अप्रैल को स्पोर्ट्स स्कूल जालंधर में करवाए जाएंगे। इसी प्रकार जिम्नास्टिक, बॉक्सिंग और वॉलीबॉल के खेल ट्रायल 6 अप्रैल को स्पोर्ट्स स्कूल जालंधर में होंगे।
उन्होंने आगे बताया कि बास्केटबॉल के चयन ट्रायल 4 एवं 6 अप्रैल को हंस राज स्टेडियम जालंधर में होंगे। इसी तरह हॉकी के ट्रायल 4 अप्रैल को सुरजीत हॉकी स्टेडियम बरलटन पार्क में, फुटबॉल के ट्रायल 4 से 6 अप्रैल को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल सोफी पिंड एवं वाई.एफ.सी. अकादमी रुड़का कलां में तथा 6 से 7 अप्रैल को संत बाबा भाग सिंह स्कूल जालंधर में होंगे। इसी प्रकार हैंडबॉल के ट्रायल 4 अप्रैल को हैंडबॉल कोचिंग सेंटर दुसांझ कलां, जालंधर में, वेटलिफ्टिंग के 4 एवं 6 अप्रैल को वेट लिफ्टिंग कोचिंग सेंटर, गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम, जालंधर में, क्रिकेट के 5 एवं 6 अप्रैल को क्रिकेट कोचिंग सेंटर सरकारी मॉडल स्कूल ऑफ एमिनेंस लाडोवाली रोड, जालंधर में तथा बैडमिंटन के 4 से 6 अप्रैल को वाई.एफ.सी. अकादमी रुड़का कलां जालंधर में होंगे।
इसके अलावा जूडो के खेल ट्रायल 4 एवं 5 अप्रैल को सरकारी मॉडल स्कूल ऑफ एमिनेंस लाडोवाली रोड जलंधर तथा 4 से 6 अप्रैल को सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल नेहरू गार्डन जालंधर में होंगे।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि स्पोर्ट्स विंगों के लिए खिलाड़ियों का जन्म अंडर-14 के लिए 1-1-2013, अंडर-17 के लिए 1-1-2010 और अंडर-19 के लिए 1-1-2008 या इसके बाद का होना चाहिए। खिलाड़ी द्वारा जिला स्तरीय मुकाबलों में पहली तीन स्थानों में से कोई एक पोजीशन प्राप्त की हो या उसने राज्य स्तरीय मुकाबलों में हिस्सा लिया हो। इसके अलावा ट्रायल के आधार पर नए खिलाड़ियों को भी विचार किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि योग्य खिलाड़ी उक्त तिथियों के अनुसार संबंधित ट्रायल स्थल पर सुबह 8 बजे रजिस्ट्रेशन के लिए रिपोर्ट कर सकते है। दाखिला फॉर्म निर्धारित तिथि को ट्रायल स्थल पर या इससे पहले जिला खेल अधिकारी जालंधर के दफ्तर से मुफ्त प्राप्त किए जा सकते हैं। ट्रायलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपना जन्म प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड और खेल उपलब्धियों के मूल प्रमाण-पत्र सहित फोटो कॉपियां तथा 2 ताजा पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लेकर आना सुनिश्चित बनाना चाहिए।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




