
शिवम, रिपोर्टर,पीटीएन
आईपीएस गुरप्रीत कौर देओल स्पेशल डीजीपी कम्युनिटी अफेयर डिविजन और महिला कारज पंजाब ने कमिश्नरेट जालंधर के पास पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठ में पुलिस कमिश्नर जालंधर धनप्रीत कौर आईपीएस , साथ में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा, डिप्टी कमिश्नर आफ पुलिस मनप्रीत सिंह ढिल्लों पीपीएस सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने इस बैठक में शिरकत की। उन्होंने इस बैठक के दौरान पंजाब सरकार की तरफ से चलाई गई मुहिम युद्ध नशा विरुद्ध और गैंगस्टरों पर वार पर अगली करवाई के लिए कुछ स्पेशल हिदायतें दी। उन्होंने कमिश्नरेट पुलिस जालंधर को स्पेशल ऑपरेशन प्लान जारी करने के लिए कहा जिससे छोटे क्राइमों पर मोहर लगाई जा सके। साथ ही में उन्होंने पुलिस नाकों को हाईटेक करने के लिए कहा और तैनात कर्मचारी से बातचीत करने के लिए वॉकी टॉकी का इस्तेमाल करने के लिए कहा। उन्होंने जनता के सवालों को सुनने और सही तरीके से हल करने के लिए भी कहा। विशेष डीजीपी की तरफ से अधिकारियों की तरफ से उठाए गए मुद्दे पर भी चर्चा हुई और कई मुद्दों का तुरंत समाधान भी निकाला गया। विशेष डीजीपी की तरफ से इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन का दौरा भी किया। उनकी तरफ से साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में आए ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार हुए लोगों की शिकायतें सुनी गई और उनकी शिकायतों को तुरंत हल करने के लिए भी कहा गया । इस मौके पर सभी अधिकारियों को अपने इलाकों में कानून की पालना करने को यकीनी बनाने और लोगों की शिकायतों को जल्द से जल्द हल करने के भी निर्देश दिए ।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




