Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » स्पा पर रेड करने गई पुलिस के साथ हुआ अनोखा कारनामा, मालिक पुलिस को शटर गिराकर बंद कर भागा 📢

स्पा पर रेड करने गई पुलिस के साथ हुआ अनोखा कारनामा, मालिक पुलिस को शटर गिराकर बंद कर भागा 📢

✍🏻 शिवम, रिपोर्टर, पीटीएन 

📰:-जालंधर में पिम्स अस्पताल के सामने क्रिस्टल सैलून पर सूचना के आधार पर रेड करने गई पुलिस पर अलग तरह का कारनामा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना सात की पुलिस को सूचना मिली थी क्रिस्टल स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर गलत काम होता है। ऐसे में थाना सात की पुलिस की गाड़ियां स्पा सेंटर के बाहर पहुंची तो शटर बाहर से लॉक था। पुलिस ने साथ वाली इमारत में जाकर स्पा सेंटर पर रेड करनी चाही तो स्पा मालिक बाहर से शटर को गिराकर वहां ताला लगा के मौके से फरार हो गया, जिससे पुलिस दुकान के अंदर फस गई। फंसने वाली पुलिस टीम में दो पुरुष और एक महिला पुलिसकर्मी शामिल है। करीब डेढ़ घंटे बाद लकड़ी की सीढ़ी की मदद से पुलिस को बाहर निकाला गया। जब पुलिस स्पा सेंटर के अंदर गई तो वहां पर एसी चालू था, जिससे साफ पता लग रहा था की मालिक रेड की सूचना मिलते ही मौके से फरार हो गया। 

इस संबंध में थाना चार के प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस रेड करने गई थी लेकिन मौके पर कोई नहीं था। सीढ़ी लगाकर मुलाजिम अंदर गए ताकि पूरा चेक किया जा सके और उसी सीढ़ी से वापस आए।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल