Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » सीवरमैन से मारपीट का मामला भड़का, काउंसलर के बेटे पर आरोप, एफआइआर नहीं होने पर लगाया धरना, क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

सीवरमैन से मारपीट का मामला भड़का, काउंसलर के बेटे पर आरोप, एफआइआर नहीं होने पर लगाया धरना, क्या है पूरा मामला जानिए सिर्फ पीटीएन पर 📢

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन

  • 📰:-जालंधर। शहर में एक सीवरमैन के साथ मारपीट और गाली-गलौच का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में वार्ड नंबर 20 के काउंसलर के बेटे शुभम पर आरोप लगाए गए हैं। घटना 30 तारीख की बताई जा रही है। पीड़ित के अनुसार, शुभम ने उसके साथ मारपीट की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। घटना के बाद सीवरमैन ने पुलिस को अपने बयान भी दर्ज कराए थे। उस समय पुलिस ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया था, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बावजूद अब तक न तो कोई FIR दर्ज हुई है और न ही कोई ठोस कदम उठाया गया है। इसी के विरोध में आज भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी के यूथ प्रधान विक्की गिल के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि दबाव के कारण कार्रवाई नहीं की जा रही। इस दौरान आम आदमी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी भी की गई और काउंसलर के खिलाफ भी रोष जताया गया।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर आरोपी कोई आम व्यक्ति होता, तो अब तक उस पर सख्त कार्रवाई हो चुकी होती। वहीं यह भी आरोप है कि आरोपी ने खुलेआम कहा कि उसके खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर सकती।  

 

  • वही मौके पर पहुंची खानाचार की प्रभारी अनु पलियाल ने प्रदर्शन करने वालों को आश्वासन दिया कि उच्च अधिकारियों से बात कर बनती कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन करने वालों ने धरना खत्म किया।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल