शाम 5 बजे लोक मिलनी कार्यक्रम; मिलने की मांग कर रहे किसानों को सुबह से घरों में रोका गया
📍 जालंधर। होशियारपुर
✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन
- 📰:-होशियारपुर के टांडा उड़मुड़ और घोगरा इलाके में मुख्यमंत्री भगवंत मान के दौरे से पहले पुलिस की कार्रवाई ने सियासी माहौल गर्म कर दिया है। किसान नेताओं और गवर्नमेंट टीचर यूनियन से जुड़े पदाधिकारियों को “हाउस अरेस्ट” कर घरों से बाहर निकलने से रोका गया। बताया जा रहा है कि सुबह 10 बजे के बाद उन्हें कहीं आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई।
- दोआबा किसान कमेटी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष जंगवीर सिंह चौहान और नेता अमर सिंह ने आरोप लगाया कि वे सीएम से गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर मिलने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने पहले ही उन्हें रोक दिया। उनका कहना है कि 2025-26 का पेराई सीजन खत्म हुए महीनों बीत चुके हैं और मिलें बंद हुए भी डेढ़ महीना हो गया, फिर भी किसानों का भुगतान लंबित है।
- इधर, 3 मई को घोगरा में सीएम मान का लोक मिलनी कार्यक्रम तय है, जहां किसान संगठन अपना पक्ष रखने की तैयारी में थे। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि बातचीत से समाधान नहीं निकला, तो वे धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम का रास्ता अपनाएंगे। कमेटी ने अल्टीमेटम दिया है कि तय समय तक भुगतान नहीं हुआ तो 7 मई को नेशनल हाईवे जाम किया जाएगा।
- हाउस अरेस्ट की कार्रवाई को लेकर किसान और टीचर यूनियन से जुड़ी कई जत्थेबंदियों ने नाराजगी जताई है। विपक्ष ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं, आरोप है कि लोगों को सीएम से मिलने से रोका जा रहा है और प्रशासन सख्ती दिखा रहा है।

Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥











