Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » विश्व वेटरनरी दिवस पर एंटी रेबीज वैक्सीन कैंप का आयोजन 📢

विश्व वेटरनरी दिवस पर एंटी रेबीज वैक्सीन कैंप का आयोजन 📢

📍 जालंधर। पंजाब

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

📰:-जालंधर, 25 अप्रैल : पशु पालन विभाग जालंधर-2 द्वारा आज सीनियर वेटरनरी अधिकारी डा. राम मूर्ति के नेतृत्व में वेटरनरी पॉलीक्लिनिक जालंधर में विश्व वेटरनरी दिवस मनाया गया।

इस मौके पर डा. राम मूर्ति ने बताया कि विश्व वेटरनरी दिवस हर साल अप्रैल महीने के आखिरी शनिवार को मनाया जाता है। उन्होंने इस अवसर पर वेटरनरी डॉक्टर बनने के लिए जरूरी योग्यता पर भी प्रकाश डाला।

 

इस मौके पर वेटरनरी पॉलीक्लिनिक द्वारा एक विशेष एंटी रेबीज वैक्सीन कैंप भी लगाया गया, जिसमें कुत्तों के हकलने (रेबीज) से बचाव के लिए मुफ्त टीकाकरण किया गया।

कैंप में वेटरनरी अधिकारी डा. कुलविंदर सिंह, डा. शिवानी, डा. अलका, जिला वेटरनरी इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार, सीनियर वेटरनरी इंस्पेक्टर अशोक कुमार के अलावा वरुण कुमार, राहुल गिल और वीना भी मौजूद थे। कैंप में प्राइवेट कंपनी द्वारा स्टॉल लगाकर मुफ्त दवाइयां भी बांटी गई।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल