Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » विशेष रोज़गार मेला और स्व-रोज़गार कैंप 20 मार्च को नकोदर में📢

विशेष रोज़गार मेला और स्व-रोज़गार कैंप 20 मार्च को नकोदर में📢

सत्यम,रिपोर्टर,पीटीएन

 

जालंधर, 18 मार्च :जिला रोज़गार और कारोबार ब्यूरो द्वारा जिला प्रशासन के नेतृत्व में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से 20 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से गुरु नानक नैशनल कॉलेज (लड़कियां), नकोदर में एक विशेष रोज़गार मेला तथा स्वरोज़गार कैंप लगाया जा रहा है।

 

डिप्टी डायरेक्टर, जिला रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण ब्यूरो नीलम महे ने जानकारी देते हुए बताया कि यह रोजगार मेला केवल लड़कियों/महिलाओं के लिए लगाया जा रहा है। इसमें अनपढ़ से लेकर 8वीं, 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट योग्यता वाली लड़कियां/महिलाएं हिस्सा ले सकती है और अपनी योग्यता के अनुसार मनपसंद नौकरी प्राप्त कर सकती है।

 

उन्होंने आगे बताया कि जो लड़कियां/महिलाएं अपना कोई कारोबार शुरू करना चाहती है, उन्हें मौके पर ही विभिन्न सरकारी विभागों की योजनाओं के तहत उच्च सब्सिडी वाली दरों पर ऋण भी स्वीकृत करवाया जाएगा। इसके अलावा कैंप के दिन स्वास्थ्य संभाल और साफ-सफाई की महत्ता पर सैमीनार भी करवाया जाएगा।

 

नीलम महे ने सभी लड़कियों से रोजगार मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की । इस बारे में अधिक जानकारी के जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 9056920100 पर संपर्क किया जा सकता है।

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल