
सत्यम,रिपोर्टर,पीटीएन
अपने नए गाने को लेकर विवादों में घिरे रैपर बादशाह पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। बता दें कि बादशाह के रिलीज हुए नए गाने “टटीरी” को लेकर हरियाणा के लोगों ने केस दर्ज करवाया है।
मामला दर्ज होने के बाद यूट्यूब ने भी सख्त एक्शन लेते हुए इस गाने को हटा दिया है। “टटीरी” गाने के लिरिक्स और विजुअल्स को देखते हुए पुलिस ने भी इस पर सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है और जांच की प्रक्रिया तेज कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बादशाह को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन कर दिया है। बादशाह को जल्द से जल्द पेश होने का नोटिस भी दिया गया है।
मामले की वजह गाने में इस्तेमाल किए गए अपशब्द और कुछ दृश्य बताए जा रहे हैं। शिकायत दर्ज कराने वाले व्यक्ति का कहना है कि इस गाने में “पाठशाला” शब्द को “बादशाला” कहा गया है और इसमें कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे स्कूल की छवि खराब होती है और बच्चों पर इसका गलत असर पड़ता है।
Author: punjabtimesnow
“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥




