Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » रूटसैट संस्था ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 📢

रूटसैट संस्था ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 📢

भागीदारों ने योग को अपनी जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाने का लिया संकल्प

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जालंधर, 22 जून:

  • 📰:-रूटसैट संस्था, जालंधर द्वारा मॉडल हाउस स्थित अपने कैंपस में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रशिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने भाग लेते हुए योग को अपनी जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।
  • समारोह के मुख्य अतिथि केनरा बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय, जालंधर के डिविजनल मैनेजर अभिषेक जिंदल मौजूद थे।
  • प्रोग्राम की शुरुआत प्रमाणित योग ट्रेनर के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास से हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न योग आसनों, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।
  • अभिषेक जिंदल ने युवाओं को रोजाना योग करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर, सकारात्मक सोच और संतुलित जीवन ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने इस वर्ष की थीम “एक धरती, एक स्वास्थ्य के लिए योग” का उल्लेख करते हुए कहा कि योग केवल शरीर और मन को स्वस्थ नहीं बनाता, बल्कि मनुष्य को प्रकृति के साथ तालमेल बनाकर जीवन जीने की प्रेरणा भी देता है।
  • इससे पहले मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए रूटसैट संस्था, जालंधर के डायरेक्टर मंजीत सिंह ने कहा कि योग भारत की प्राचीन विरासत का अनमोल तोहफा है और करोड़ों लोग इसे अपनी रोजमर्रा की जीवनशैली का हिस्सा बनाकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवन की ओर बढ़ रहे है।
  • समारोह के अंत में सीनियर फैकल्टी सदस्य परगट सिंह ने मुख्य अतिथि और सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। उन्होंने यह भी बताया कि रूटसैट संस्था में जल्द ही मेन्स पार्लर, फास्ट फूड समेत विभिन्न मुफ्त स्व-रोजगार प्रशिक्षण कोर्स शुरू किए जा रहे है। इच्छुक युवा लड़के और लड़कियां समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर इन कोर्सों का लाभ ले सकते है।
  • समारोह के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने हर रोज योग करने और अपने परिवार तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस मौके पर मीनल, दीपिका, अतीका, ज्योति डालिया, श्री पंकज दास, विशाल के अलावा संस्था की विद्यार्थी भी मौजूद रही।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल