Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » मीडिया पर बढ़ते दबाव पर खुली चर्चा, प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकारों ने जताई चिंता 📢

मीडिया पर बढ़ते दबाव पर खुली चर्चा, प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकारों ने जताई चिंता 📢

पंजाब प्रेस क्लब के कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार जतिंदर पन्नू और सतनाम माणक ने पत्रकारों की सुरक्षा और आज़ादी पर रखे अपने विचार

📍 जालंधर। पंजाब

✍🏻 सत्यम, रिपोर्टर, पीटीएन 

📰:-जालंधर, 3 मई — विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंजाब प्रेस क्लब जालंधर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मीडिया की आज़ादी और उसके सामने खड़ी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार जतिंदर पन्नू मुख्य अतिथि के रूप में और ‘अजीत प्रकाशन समूह’ के कार्यकारी संपादक सतनाम माणक विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। क्लब के प्रधान जसप्रीत सिंह सैनी ने सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि यह दिन लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका और उसकी स्वतंत्रता को याद करने का अवसर है।अपने संबोधन में जतिंदर पन्नू ने कहा कि पत्रकारिता का क्षेत्र लगातार चुनौतियों से भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि भले ही मीडिया ने तरक्की की है, लेकिन पत्रकार आज भी आर्थिक दिक्कतों और सुरक्षा संबंधी खतरों से जूझ रहे हैं। वहीं सतनाम माणक ने कहा कि सत्ता में बैठी सरकारें अक्सर मीडिया को प्रभावित करने की कोशिश करती रही हैं और यह प्रवृत्ति आज भी जारी है। उन्होंने चिंता जताई कि देश में मीडिया की स्वतंत्रता का स्तर घट रहा है, जो लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं है। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार सुनील रूद्रा, मेहर मलिक, राजेश शर्मा, दविंदर कुमार सहित अन्य पत्रकारों ने भी अपने विचार सांझा किए और मीडिया के सामने आ रही समस्याओं पर चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में जनरल सेक्रेटरी पुनीत सहगल ने सभी का धन्यवाद किया, जबकि मंच संचालन राजेश थापा ने किया। कार्यक्रम के दौरान क्लब के उप प्रधान परमजीत सिंह रंगपुरी, संयुक्त सचिव सुक्रांत सफरी, क्लब के जनरल मैनेजर जतिंदरपाल सिंह सहित कई वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।

 

punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल