Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » पंजाब के हक और सामाजिक न्याय के लिए साझा आंदोलन की जरूरत: कुंवर जगवीर सिंह सहूंगड़ा

पंजाब के हक और सामाजिक न्याय के लिए साझा आंदोलन की जरूरत: कुंवर जगवीर सिंह सहूंगड़ा

मिसल सतलुज ने आरक्षण, नशे, शिक्षा और दलित प्रतिनिधित्व समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा, युवाओं से जुड़ने की अपील

✍🏻 सत्यम सफरी, रिपोर्टर, पीटीएन 

जलधार। पीटीएन न्यूज 

  • 📰:-जालंधर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मिसल सतलुज के सदस्य कुंवर जगवीर सिंह सहूंगड़ा ने पंजाब से जुड़े विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को उठाते हुए कहा कि राज्य के अधिकारों, सामाजिक न्याय और युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए व्यापक जन आंदोलन की आवश्यकता है।
  • उन्होंने कहा कि मिशन सतलुज प्रदेशभर में लोगों तक पहुंचकर पंजाब के इतिहास, सिख समुदाय के साथ हुए कथित अन्याय और सामाजिक मुद्दों को लेकर जागरूकता अभियान चलाएगा। पार्टी अध्यक्ष अजय पाल सिंह शराड़ ने भी संदेश जारी कर बताया कि इस दिशा में विशेष योजना तैयार की जा रही है।
  • प्रेस वार्ता में सहूंगड़ा ने आरोप लगाया कि लेक्चरर भर्ती में अनुसूचित जाति (SC) और पिछड़े वर्ग (BC) के आरक्षण को समाप्त करना संविधान की भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए आरक्षण व्यवस्था को पूरी तरह लागू रखा जाना चाहिए।
  • उन्होंने पंजाब में बढ़ते नशे को युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि केवल पुलिस कार्रवाई से समस्या का समाधान संभव नहीं है। इसके लिए रोजगार, शिक्षा, खेल और सामाजिक जागरूकता पर समान रूप से ध्यान देना होगा।
  • दलित समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की बड़ी आबादी होने के बावजूद दलित वर्ग को पर्याप्त सम्मान और भागीदारी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि मिसल सतलुज बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और कांशीराम के सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
  • सहूंगड़ा ने मौजूदा पंजाब सरकार पर आरोप लगाया कि उसने डॉ. अंबेडकर और शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नामों का राजनीतिक उपयोग किया, लेकिन उनकी विचारधारा को लागू करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए।
  • उन्होंने शिक्षा के अधिकार (RTE) कानून का हवाला देते हुए कहा कि निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का प्रावधान प्रभावी ढंग से लागू किया जाना चाहिए ताकि गरीब बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में उन्होंने पंजाब के युवाओं, बुद्धिजीवियों और सामाजिक संगठनों से मिसल सतलुज के साथ जुड़कर सामाजिक समानता, शिक्षा, स्वास्थ्य और नशामुक्त पंजाब के निर्माण के लिए मिलकर काम करने की अपील की।
  • साथ ही उन्होंने अपने पिता एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय शिंगारा राम सहूंगड़ा को याद करते हुए कहा कि वे उनके सामाजिक न्याय और जनसेवा के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
punjabtimesnow
Author: punjabtimesnow

“पंजाब की हर धड़कन की खबर, सबसे पहले और सबसे सच।”📰🔥

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishers

राशिफल